Analyse Data Using Scenarios and Goal seek
Data का विश्लेषण (analyse) प्रभावी निर्णय लेने के लिए किसी सूचना से उपयोगी जानकारी निकालनी की प्रकिया है। Spreadsheet एक अच्छा डेटा विश्लेषण सॉफ्टवेयर है। इसके अलावा Calc, Excel और Python भी अच्छा डेटा विश्लेषण सॉफ्टवेयर है जो pattern, trends और relationship की पहचान करने के लिए data को पुनः प्राप्त [retrieve] करने, correlate करने, search करने और कल्पना (visualise) करने के लिए उपयोग किए जाते है। Libre office calc में spreadsheet में data में हेरफेर करने के लिए उपयोग किए जाने वाले अनेक tool शामिल हैं। हम data का विश्लेषण कर सकते हैं और उनसे प्राप्त परिणामों की व्याख्या कर सकते हैं। What if scenarios का Excel में क्या काम है? उदाहरण सहित आइए जानते हैं। What if scenarios, values का एक group है जो spreadsheet के अंदर Calculation में उपयोग किया जा सकता है। Scenarios को एक name दिया गया है और एक ही sheet पर कई scenarios बनाए जा सकते हैं। इसका उपयोग बदलती परिस्थितियों के आधार पर विभिन्न option का पता लगाने और तुलना करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग output के अनुकूलन (optimise) के लिए ...